देश की खबरें | टेलीमेडिसिन सेवा ‘ईसंजीवनी’ का लाभ लेने वालों की संख्या 10 लाख के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन पहल ‘ईसंजीवनी’ का लाभ उठाने वालों की संख्या सोमवार को 10 लाख के पार हो गई।
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन पहल ‘ईसंजीवनी’ का लाभ उठाने वालों की संख्या सोमवार को 10 लाख के पार हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि ईसंजीवनी का इस्तेमाल देश के 550 जिलों के मरीज करते हैं।
बयान के मुताबिक ईसंजीवनी के 10 प्रतिशत उपयोगकर्ता 60 साल या इससे अधिक उम्र के हैं जबकि एक चौथाई मरीजों ने एक बार से अधिक बार इस सुविधा का इस्तेमाल किया है।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह सबूत है कि जनता ने डॉक्टरों के परामर्श के लिए अस्पताल के बर्हिंगमन मरीज विभाग (ओपीडी) के बजाय टेलीमेडिसिन को प्राथमिकता देनी शुरू कर दी है।’’
उल्लेखनीय है कि ईसंजीवनी विकासशील देश द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य सेवा देने की अपने तरह की पहली सुविधा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ईसंजीवनी पहल 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दो तरह की सुविधा देती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)