हैदराबाद, तीन सितंबर एनटीपीसी की एक टीम एआईएमए चाणक्य राष्ट्रीय प्रबंधन खेल 2020 में विजेता बनी है। एनटीपीसी ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी।
कंपनी ने कहा कि भारत प्रबंधन संगठन द्वारा कंपनियों के लिये आयोजित इस अखिल भारतीय प्रतिस्पर्धा में तमिलनाडु की टीम एनटीपीसी वल्लुर चुनौतियों को पार कर विजेता बनी है।
यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..
एनटीपीसी ने पिछले पांच साल में पहली बार इस प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल की है।
इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन 20 जुलाई से एक सितंबर के दौरान किया गया था। इसमें देशभर से 112 विभिन्न संगठनों की टीमों ने भाग लिया।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.
एनटीपीसी की वल्लुर टीम पहले क्षेत्रीय राउंड में सफल हुई। यह दौर आनलाइन आयोजित किया गया और उसके बाद फाइनल में पहुंची।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY