जरुरी जानकारी | एनएसई ने पहले कृषि जिंस वायदा अनुबंध की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज एनएसई ने बुधवार को कहा कि उसने एक दिसंबर को कच्चे डीगम सोयाबीन तेल पर अपना पहला कृषि जिंस वायदा अनुबंध शुरू किया है।

मुंबई, दो दिसंबर प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज एनएसई ने बुधवार को कहा कि उसने एक दिसंबर को कच्चे डीगम सोयाबीन तेल पर अपना पहला कृषि जिंस वायदा अनुबंध शुरू किया है।

यह वायदा अनुबंध भारत और विदेशों में सोयाबीन तेल प्रसंस्करण और संबद्ध उद्योगों को उनकी कीमत के प्रबंधन के लिए एक आदर्श हेजिंग उपकरण की सुविधा प्रदान करेगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने एक बयान में कहा कि यह अनुबंध एक मासिक स्तर पर समाप्त होने वाला वायदा अनुबंध है जिसमें 10 टन के लिए कारोबार किया जा सकेगा और इसमें कांडला का मूल्य आधार लागू होगा।

पहला व्यापार ईस्ट इंडिया सिक्योरिटीज लिमिटेड और बज बज रिफाइनरीज लिमिटेड द्वारा किया गया जो कि प्रमुख खाद्य तेल रिफाइनिंग कंपनियों में से है।

यह भी पढ़े | WhatsApp OTP Scam: व्हाट्सऐप ओटीपी स्कैम क्या है? धोखेबाजों से कैसे करें खुद का बचाव.

एक्सचेंज के अनुसार, पहले दिन 4,200 टन से अधिक के लिए व्यापार हुआ जहां कारोबार 44.67 करोड़ रुपये के स्तर को लांघ गया।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान