देश की खबरें | एनएसए ने 34 सीबीआई अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर सीबीआई को 34 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इन पदकों की घोषणा गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर की गई थी।

यह भी पढ़े | राजस्थान में एक दिन में कोविड-19 के 1,511 नए मामले आए सामने, 2,577 मरीज हुए ठीक, 17 की मौत: 9 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि यह संयोग की बात है कि यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के दिन हुआ।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से वैश्विक होती दुनिया ने अपराध, खासकर आर्थिक अपराध के नए आयाम पैदा किये हैं और ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सहयोग से इनसे निपटने की जरूरत है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: प्रकाश जावड़ेकर ने किसानों के साथ वार्ता को ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ बताया, आखिरी दौर में होने की जताई उम्मीद.

डोभाल ने भ्रष्टाचार को रणनीतिक प्राथमिकता के तौर पर उखाड़ फेंकने के महत्व पर बल दिया।

उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़कर भ्रष्टाचार रोधी एजेंसियों द्वारा राष्ट्र की व्यापक सेवा करने में निभाई जाने वाली भूमिका को रेखांकित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)