देश की खबरें | अब पोटाश से मिलेगी राजस्थान को नयी पहचान: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने राज्य के नागौर-गंगानगर इलाके में पोटाश खनिज के व्यावहारिकता अध्ययन के लिए त्रिपक्षीय समझौते पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उम्मीद जताई कि तेल व गैस के बाद अब पोटाश राजस्थान को नयी पहचान देगा।

जयपुर, 21 जनवरी राजस्थान सरकार ने राज्य के नागौर-गंगानगर इलाके में पोटाश खनिज के व्यावहारिकता अध्ययन के लिए त्रिपक्षीय समझौते पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उम्मीद जताई कि तेल व गैस के बाद अब पोटाश राजस्थान को नयी पहचान देगा।

यह त्रिपक्षीय समझौता राजस्थान सरकार, राजस्थान स्टेट माइन्स एंड मिनरल्स लिमिटेड तथा भारत सरकार के मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमईसीएल) के बीच किया गया है।

इस अवसर गहलोत ने कहा कि देश को खनिजों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में राजस्थान का बड़ा योगदान है। राजस्थान खनिजों का खजाना है। हमारा प्रयास है कि इनका समुचित दोहन हो और राजस्थान खनन के क्षेत्र में नंबर वन राज्य बने। इसके लिए व पूरे राज्य की खनिज संपदा की खोज के लिए परामर्शक भी नियुक्त किया जाएगा।

गहलोत ने कहा कि पोटाश के मामले में अभी हमारा देश पूरी तरह आयात पर निर्भर है। हर साल करीब 50 लाख टन पोटाश के आयात पर लगभग 10 हजार करोड़ रूपए की विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ व बीकानेर क्षेत्र में फैले पोटाश के भंडारों से हम इस खनिज के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेंगे। एमओयू पोटाश के खनन की दिशा में बढ़ा कदम साबित होगा।

गहलोत ने कहा कि जैसलमेर और बाड़मेर में तेल व गैस की खोज से राजस्थान को नई पहचान मिली है। आशा है अब हम पोटाश के क्षेत्र में भी देश की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।

केन्द्रीय कोयला व खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि केन्द्र सरकार खनन क्षेत्र में नीतिगत सुधार कर रही है और इस क्षेत्र में कई बाधाओं को दूर किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के लिए जरूरी पोटाश की उपलब्धता के आकलन और खनन की दिशा में हो रहे इस कार्य में राज्य सरकार से सक्रिय सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय भू-विज्ञान सर्वेक्षण तथा एमईसीएल ने अपने प्रारंभिक अध्ययन में इस बेसिन में करीब 250 करोड़ टन खनिज पोटाश की उपलब्धता का आकलन किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार खनन के क्षेत्र में राजस्थान को पूरा सहयोग करेगी।

केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि पोटाश के खनन से पश्चिमी राजस्थान पोटाश से जुड़े उद्योगों का हब बन सकता है। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\