देश की खबरें | अब डाकिये पहुंचाएंगे घरों तक आम और लीची, बिहार डाक विभाग और बागवानी विभाग के बीच हुआ समझौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में डाक विभाग और बागवानी विभाग के बीच हुए एक समझौते के तहत अब राज्य के लोग घर बैठे मुजफ्फरपुर की शाही लीची और भागलपुर का जर्दालू आम ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवा सकते हैं। अब डाकिये आपके घरों तक आम और लीची पहुंचाएंगे।

जियो

पटना, 28 मई बिहार में डाक विभाग और बागवानी विभाग के बीच हुए एक समझौते के तहत अब राज्य के लोग घर बैठे मुजफ्फरपुर की शाही लीची और भागलपुर का जर्दालू आम ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवा सकते हैं। अब डाकिये आपके घरों तक आम और लीची पहुंचाएंगे।

बिहार पूर्वी प्रक्षेत्र डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मुज़फ्फ़रपुर की “शाही लीची” और भागलपुर के “जर्दालू आमों ” की घर-घर डिलीवरी के लिए बिहार डाक विभाग एवं बागवानी विभाग के बीच सोमवार को एक समझौता हुआ|

यह भी पढ़े | टिड्डियों के हमले के मद्देनजर दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने बुलाई बैठक, र्तमान स्थिति और तैयारियों पर की जा रही है चर्चा: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि आरम्भ में यह सुविधा शाही लीची के लिए पटना एवं मुज़फ्फ़रपुर और जर्दालू आमों के लिए पटना एवं भागलपुर के लिए उपलब्ध रहेगी और इन जिलों में ऑनलाइन बुकिंग और घरों पर आपूर्ति से प्राप्त होने वाले अनुभव के आधार पर आगे इसका विस्तार प्रदेश के अन्य जिलों में किया जाएगा|

कुमार ने बताया कि लोग शाही लीची और जर्दालू आमों का ऑनलाइन ऑर्डर बिहार बागवानी विभाग की वेबसाइट पर कर सकते हैं| लीची की न्यूनतम 2 किलोग्राम और आमों की न्यूनतम 5 किलोग्राम की बुर्किंग की जा सकती है|

यह भी पढ़े | कोरोना का भय: मुंबई के धारावी में प्रवासियों की उमड़ी हुजूम, सुबह से कर रहे हैं बसों का इंतजार.

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से अब तक 4,400 किलोग्राम लीची का आर्डर प्राप्त हो चुका है तथा बुधवार से इसे भेजा जाना शुरू कर दिया गया है| आगे इस माध्यम से लगभग 1,000 क्विंटल तक व्यापार किये जाने की संभावना है|

कुमार ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग और घर पर डिलीवरी सुविधा द्वारा किसानों को एक नया बाज़ार उपलब्ध होगा, साथ ही किसानों को अच्छी आमदनी भी होगी तथा ग्राहकों को प्रसिद्ध ब्रांड के फल कम कीमत पर अपने दरवाजे पर उपलब्ध होंगे|

मुजफ्फरपुर की शाही लीची और भागलपुर के जर्दालू आम अपनी अनोखी सुगंध एवं स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं और इनकी देश और विदेश में काफी मांग है|

कुमार ने कहा कि देशभर में लॉकडाउन के कारण लीची एवं आम के किसानों को अपना माल बाज़ार में पहुंचाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं|

उन्होंने कहा कि इसलिए बिहार के बागवानी विभाग और डाक विभाग किसानों को फलों (शाही लीची और जर्दालू आमों) को बेचने के लिए बिना किसी बिचौलिये के सीधे बाज़ार में आपूर्ति करने के लिए आगे आये हैं|

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान