एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अब ‘नेटफ्लिक्स’ पर नजर आएंगे कपिल शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा अब जल्द ही ‘नेटफ्लिक्स’ के लिए काम करेंगे।

देश की खबरें | अब ‘नेटफ्लिक्स’ पर नजर आएंगे कपिल शर्मा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, पांच जनवरी मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा अब जल्द ही ‘नेटफ्लिक्स’ के लिए काम करेंगे।

यह एक शो होगा या फिल्म, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन 2021 में इसे 190 देशों में प्रसारित किया जाएगा।

शर्मा ने कहा कि वह ‘नेटफ्लिक्स’ के साथ काम करने को उत्साहित हैं।

हास्य कलाकार (39) ने एक बयान में कहा, ‘‘ पूरी दुनिया के लिए 2020 काफी मुश्किलों भरा रहा और अब मैं चाहता हूं कि लोग अपनी चिंताओं को भूल इस नए साल का स्वागत प्रेम, हंसी और सकारात्मकता के साथ करें।’’

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘‘ मैं हमेशा ‘नेटफ्लिक्स’ के साथ काम करना चाहता था, लेकिन मेरे पास उनका नंबर नहीं था।’’

शर्मा ने कहा कि यह नया ‘प्रोजेक्ट’ उनके दिल के बेहद करीब है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपने प्रशंसकों के साथ इससे जुड़ी जानकारी साझा करने को उत्साहित हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2021 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).