देश की खबरें | शिवसेना के लिए अब कंगना रनौत प्रकरण खत्म हो चुका है, संजय राउत ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के लिए कंगना रनौत ‘प्रकरण’ खत्म हो चुका है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 10 सितंबर शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के लिए कंगना रनौत ‘प्रकरण’ खत्म हो चुका है ।

मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की ।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मुंबई में कंगना रनौत के घर पहुंचे: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कंगना रनौत प्रकरण खत्म हो चुका है । हम इसे भूल चुके हैं । हम अब अपने दैनिक, सरकारी और सामाजिक कार्य में व्यस्त हो गए हैं।’’

राउत ने कहा कि उन्होंने पार्टी संबंधी कुछ कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बीजेपी पर हमला, कहा- सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बिहार चुनाव के लिए ट्रंप कार्ड बना रही है पार्टी.

मीडिया में कुछ खबरें आयीं जिसमें दावा किया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने प्रकरण पर नााखुशी जाहिर की। इस बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा यह ‘‘गलत सूचना’’ है ।

राउत ने कहा, ‘‘पवार साहब हों या सोनिया जी, नाखुशी जाहिर करने वाला बयान किसी ने नहीं दिया है।’’

शिवसेना और अदाकारा रनौत के बीच पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग चल रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर