Bharat Jodo Yatra Part 2: मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, कांग्रेस 'भारत जोड़ो यात्रा भाग 2' निकालेगी!
मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस 'भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2' निकालने को लेकर विचार कर रही है. जिस पर चर्चा भी शुरू हो गई. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भाग 2 पर विचार किया जा रहा है.
Bharat Jodo Yatra Part 2: मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस 'भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2' निकालने को लेकर विचार कर रही है. जिस पर चर्चा भी शुरू हो गई. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भाग 2 पर विचार किया जा रहा है. फिलहाल इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 अब देश के पूर्वी हिस्से से पश्चिमी भाग के बीच यात्रा निकालेगी.
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने "पीटीआई से बातचीत में कहा कि कांग्रेस "भारत जोड़ो यात्रा" के बाद अब देश के पूर्वी हिस्से से पश्चिमी भाग के बीच यात्रा निकालने पर विचार रही है. संभव है कि यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से गुजरात के पोरबन्दर के बीच निकाली जाए. यह भी पढ़े: Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने पुलवामा हमले के घटनास्थल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के महाधिवेशन में दिए गए अपने संबोधन के दौरान यात्रा के बारे में संकेत दिये. राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ‘तपस्या’ को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम तैयार करें, जिसमें सभी भाग लेने के लिए तैयार हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2023 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

