विदेश की खबरें | नॉटिंघम हमला: भारतीय मूल की युवती की हत्या के आरोपी को ब्रिटिश अदालत में पेश किया गया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 17 जून ब्रिटेन के नॉटिंघम में भारतीय मूल की छात्रा ग्रेसी ओमाले कुमार समेत तीन लोगों की छुरा घोंपकर हत्या करने के मामले में आरोपी व्यक्ति को शनिवार को नॉटिंघम मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।

आरोपी वाल्डो अमीसाओ मेंडेस कैलोकेन ने अदालत में खुद का परियच वाल्डो मेंडेस के रूप में दिया। उसे कड़ी सुरक्षा में अदालत में लाया गया।

मेंडेस पर 19 वर्षीय ग्रेसी ओमाले कुमार, उनके दोस्त बरनबी वेबर (19) तथा 65 वर्षीय इयान कोट्स की हत्या का आरोप है। ग्रेसी प्रतिभाशाली क्रिकेटर एवं हॉकी खिलाड़ी थीं।

पुलिस के मुताबिक, ग्रेसी नॉटिंघम विश्वविद्यालय में सहपाठी एवं क्रिकेटर दोस्त बरनबी वेबर के साथ थीं, जब हमलावर ने मंगलवार तड़के उन दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने कोट्स की भी चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उनकी वैन चुराकर तीन लोगों को कुचलने की कोशिश की।

ग्रेसी लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर संजॉय कुमार की बेटी थीं।

नॉटिंघमशायर की पुलिस प्रमुख केट मेनेल ने कहा, ‘‘हम न केवल नॉटिंघम और नॉटिंघमशायर, बल्कि पूरे देश में इन दुखद घटनाओं पर महसूस की जा रही भावनाओं से अवगत हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)