देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में नक्शा पास कराये बगैर मस्जिद बनाने पर नोटिस जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत शहर की एक कॉलोनी में नक्शा पास कराये बगैर मस्जिद बनाने के आरोप में जिला प्रशासन ने रविवार को मस्जिद के रखरखावकर्ता को नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पीलीभीत (उप्र), 20 अप्रैल पीलीभीत शहर की एक कॉलोनी में नक्शा पास कराये बगैर मस्जिद बनाने के आरोप में जिला प्रशासन ने रविवार को मस्जिद के रखरखावकर्ता को नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नोटिस का जवाब देने के लिये एक मई तक का वक्त दिया गया है और फिलहाल मस्जिद में ताला लगा दिया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्द्धन तोमर ने संवाददाताओं को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र की के.जी.एन. कॉलोनी में बनी एक मस्जिद के रखरखावकर्ता शाहिद मलिक को नोटिस दिया गया है जिसमें कहा गया है कि मस्जिद का निर्माण नक्शा मंजूर कराये बगैर किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक मई तक नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है।

इस दौरान मस्जिद प्रशासन ने नमाज पढ़ने पर रोक लगाने के साथ मस्जिद में ताला लगा दिया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह मस्जिद करीब आठ साल पहले बनाई गई थी, तब से यहां पांच वक्त की नमाज हो रही थी।

सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि प्रशासन ने मस्जिद को बंद करने का नोटिस नहीं दिया है, सिर्फ नक्शे को लेकर जवाब मांगा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\