देश की खबरें | विख्यात अभिनेता विश्व मोहन वडोला का 84 वर्ष की आयु में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विख्यात अभिनेता विश्व मोहन वडोला का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 नवंबर विख्यात अभिनेता विश्व मोहन वडोला का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया।

वह 84 वर्ष के थे।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: होमवर्क न करने पर गुस्साए टीचर ने केजी की छात्रा के जलाए होठ.

वडोला ने कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था और वह थियेटर की दुनिया की भी जानी मानी हस्ती थे।

उनके परिवार के नजदीकी सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात अभिनेता का उनके आवास पर निधन हो गया।

यह भी पढ़े | Bihar: नीतीश सरकार में दूर हो सकती है मुस्लिम मंत्री की कमी, ओवैसी और कांग्रेस विधायकों पर JDU की नजर.

वडोला ने पेशेवर पत्रकार के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत की थी लेकिन बाद में उन्होंने कला जगत का रुख किया और दिल्ली के थियेटरों में काम करने लगे।

वडोला ने अपने पांच दशक के करियर में आकाशवाणी के लिए चार सौ से अधिक नाटक किये।

उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म “स्वदेस” समेत कई लोकप्रिय फिल्मों में भी काम किया था।

वडोला ने गोवारिकर की 2008 में आई फिल्म “जोधा अकबर” और राजकुमार हिरानी की “लगे रहो मुन्नाभाई” में भी अभिनय किया था। उन्होंने ‘जॉली एलएलबी 2’ में भी काम किया था।

वडोला के बेटे और प्रसिद्ध अभिनेता वरुण वडोला ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखकर अपने पिता के निधन की पुष्टि की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड