देश की खबरें | प्रख्यात अभिनेता सौमित्र चटर्जी का कोलकाता के अस्पताल में निधन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 15 नवंबर बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी का रविवार को कई बीमारियों की वजह से एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

जिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था उसने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग.

उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं।

चटर्जी को कोविड-19 से पीड़ित पाए जाने के बाद छह अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | Govardhan Puja 2020: गोवर्धन पूजा में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, निभाई सांटा प्रहार झेलने की परंपरा (Watch Video).

उनका संक्रमण ठीक हो गया था लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ क्योंकि वह तंत्रिका तंत्र संबंधी जटिलताओं समेत कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, “हम बेहद भारी मन से यह घोषणा कर रहे हैं कि श्री सौमित्र चट्टोपाध्याय ने बेल व्यू क्लीनिक में आज (15 नवंबर 2020) को 12 बजकर 15 मिनट पर आखिरी सांस ली। हम उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)