देश की खबरें | संक्रमित नहीं पाए जाने वाले पर्यटक उत्तराखंड आ सकेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संकट के बीच अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले पर्यटक यदि संक्रमित नहीं होने संबंधी रिपोर्ट अपने साथ लाते हैं तो वे पृथक-वास में रहे बिना राज्य में कहीं भी बेरोक-टोक घूम सकेंगे ।
देहरादून (उत्तराखंड), नौ जुलाई कोरोना वायरस संकट के बीच अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले पर्यटक यदि संक्रमित नहीं होने संबंधी रिपोर्ट अपने साथ लाते हैं तो वे पृथक-वास में रहे बिना राज्य में कहीं भी बेरोक-टोक घूम सकेंगे ।
हालांकि, फिलहाल वे चारधाम की यात्रा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि चारधाम को अभी केवल उत्तराखंड के निवासियों के लिए ही खोला गया है ।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के दिल्ली में 2187 नए मामले पाए गए, 45 की मौत: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने संबंधी रिपोर्ट के साथ अन्य राज्यों के उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों का स्वागत है ।
उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि पर्यटक कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने संबंधी रिपोर्ट लेकर राज्य में प्रवेश करेंगे और उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटक स्थलों का आनंद लेंगे। इससे राज्य में संक्रमण के खतरे को रोका जा सकेगा और राज्य के पर्यटन व्यवसाय को नई गति मिलेगी। '
यह भी पढ़े | कश्मीर: पंपोर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, स्थानीय महिला जख्मी- सर्च ऑपरेशन जारी.
प्रदेश के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि देश के अन्य राज्यों से आने वाले सभी पर्यटकों को कोविड—19 जांच संबंधी अपनी रिपोर्ट देहरादून के पोर्टल पर पंजीकरण के समय ही अपलोड करनी होगी तथा राज्य में भ्रमण करते समय भी उन्हें इस रिपोर्ट को अनिवार्य रूप से अपने साथ रखना होगा ।
जावलकर ने कहा कि कोविड-19 जांच नहीं करवाने वाले पर्यटक न्यूनतम सात दिन की होटल बुकिंग कराने पर ही राज्य में प्रवेश कर सकेंगे और सात दिन के पश्चात वे राज्य में किसी भी स्थान पर भ्रमण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आने के पहले सात दिनों तक वे होटल परिसर में ही रह सकेंगे।
सचिव ने कहा कि होटलों को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि सात दिन से कम की बुकिंग करने वाले अतिथियों ने अनिवार्य रूप से अधिकृत प्रयोगशाला से पिछले 72 घंटो में कोविड—19 की जांच कराई हो और वे जांच में संक्रमित नहीं पाए गए हों।
नये दिशानिर्देशों के बारे में विवरण देते हुए जावलकर ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले मेहमानों को पृथक-वास में नहीं रहना होगा ,लेकिन वे विवाह स्थल के अतिरिक्त अन्य कहीं नहीं जा पाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)