एजेंसी न्यूज

Coronavirus Updates: अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया

अरूणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है. स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.

Coronavirus Updates: अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया
कोरोना (Photo Credits: Pixabay)

ईटानगर, 20 फरवरी : अरूणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है. स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. प्रदेश निगरानी अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या अब तक 16,836 है.

जाम्पा ने बताया कि प्रदेश में अभी पांच मरीज उपचाराधीन हैं . उन्होंने बताया कि प्रदेश में 16,775 संक्रमित अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं . उन्होंने बताया कि राज्य अब तक इस महामारी से 56 लोगों की मौत हो चुकी है. यह भी पढ़ें : Coronavirus Updates: तेलंगाना में कोविड के 148 नए मामले

इस बीच प्रदेश टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि प्रदेश में अब तक 18,697 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया जा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2021 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).