खेल की खबरें | नार्वे के वारहोम ने 400 मीटर बाधा दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार के विश्व चैंपियन ने फाइनल में 45.94 सेकेंड का समय निकाला। इस दौड़ को पूरी करने वाले सात में से छह धावकों ने क्षेत्रीय या राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया।
दो बार के विश्व चैंपियन ने फाइनल में 45.94 सेकेंड का समय निकाला। इस दौड़ को पूरी करने वाले सात में से छह धावकों ने क्षेत्रीय या राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया।
वारहोम ने इससे पहले एक जुलाई को ओस्लो में 46.70 सेकेंड के साथ विश्व रिकार्ड बनाया था और अब उन्होंने अपने इस रिकार्ड में ही सुधार किया है।
अमेरिका के राइ बेंजामिन ने 46.17 सेकेंड के साथ रजत और ब्राजील के एलिसन डोस सांतोस ने कांस्य पदक जीता।
इससे पहले महिलाओं की लंबी कूद में जर्मनी की मलाइका मिहाम्बो ने अपने आखिरी प्रयास में सात मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अमेरिका की ब्रिटनी रीस को पीछे छोड़ा।
रीस ने लंदन 2012 में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन रियो के बाद उन्हें तोक्यो में भी रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 6.97 मीटर की कूद लगायी। नाईजीरिया की इसे ब्रूम ने कांस्य पदक जीता।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)