एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | नॉर्वे शतरंज : जीत का सिलसिला टूटने के बावजूद शीर्ष पर आनंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय धुरंधर विश्वनाथन आनंद का नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के क्लासिकल वर्ग में जीत का सिलसिला टूट गया जिन्हें चौथे दौर में अमेरिका के वेसली सो ने हराया ।

खेल की खबरें | नॉर्वे शतरंज : जीत का सिलसिला टूटने के बावजूद शीर्ष पर आनंद

स्टावेंजर (नॉर्वे), चार जून भारतीय धुरंधर विश्वनाथन आनंद का नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के क्लासिकल वर्ग में जीत का सिलसिला टूट गया जिन्हें चौथे दौर में अमेरिका के वेसली सो ने हराया ।

पूर्व विश्व चैम्पियन आनंद इसके बावजूद मैग्नस कार्लसन के साथ 8.5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं ।

आनंद और सो के बीच क्लासिकल मुकाबला 28 चालों में ड्रॉ रहा । इसके बाद सो ने आर्मागेडोन (सडन डैथ) में उन्हें 46 चालों में हराया ।

आनंद इससे पहले फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव, बुल्गारिया के वेसलीन टोपालोव और चीन के हाओ वांग को हरा चुके हैं ।

इस बीच कार्लसन ने नीदरलैंड के अनीश गिरी को क्लासिकल मुकाबले में हराकर तीन अंक लिये और वह आनंद के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं ।

एक अन्य मुकाबले में अजरबैजान के शखरियार मामेदियारोव ने हाओ वांग को हराया । वहीं तैमूर राजाबोव और टोपालोव ने आर्मागेडोन में क्रमश: वाचियेर लाग्रेव और नॉर्वे के आर्यन तारी को हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).