देश की खबरें | उत्तरी एमसीडी ने हमें एक करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा : आतिशी, राघव चड्ढा का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और आतिशी ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा शासन वाले उत्तरी एमसीडी के सदन के नेता योगेश कुमार ने नगर निगमों में कथित भष्टाचार का मामला उठाने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 जुलाई आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और आतिशी ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा शासन वाले उत्तरी एमसीडी के सदन के नेता योगेश कुमार ने नगर निगमों में कथित भष्टाचार का मामला उठाने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है ।

फिलहाल, मामले पर कुमार का बयान नहीं आया है ।

यह भी पढ़े | कोरोना के गुजरात में 1144 नए मामले पाए गए, 24 की मौत: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आतिशी ने कहा कि उन्हें चुप रखने के लिए भाजपा ने नोटिस भेजा है जबकि चड्ढा ने कहा कि उनकी पार्टी धमकाने वाले ऐसे हथकंडे से नहीं डरेगी ।

आतिशी ने कहा, ‘‘नगर निगमों में भाजपा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए जाने पर भाजपा ने मुझे और राघव चड्ढा को नोटिस भेजा है । उत्तरी दिल्ली नगर निगम में सदन के नेता, भाजपा पार्षद योगेश कुमार वर्मा ने हम दोनों को एक करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है।’’

यह भी पढ़े | New Education Policy 2020: नई शिक्षा नीति में स्कूल के बच्चों को करनी होगी इंटर्नशिप.

आतिशी ने दावा किया, ‘‘भाजपा हमें चुप कराना चाहती है ताकि हम उनके भष्टाचार को उजागर नहीं करें। भाजपा को लगता है कि मानहानि नोटिस भेजने से हम डर जाएंगे।’’

चड्ढा ने कहा, ‘‘भाजपा नेता कुमार ने हमारे खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि दोनों का नोटिस भेजा है। इसका मतलब है कि भाजपा का दावा है कि हमने उत्तरी दिल्ली नगर निगम का अनादर किया है । यह साफ दिखाता कि भाजपा का इरादा भ्रष्टाचार करने का है और अगर आप सवाल करेंगे या उनका पर्दाफाश करेंगे तो आपको मानहानि का नोटिस मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे और भाजपा की पोल खोलने के लिए मुहिम चलाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\