एजेंसी न्यूज

उत्तर कोरिया में बड़ा हादसा, लॉन्‍चिंग सेरेमनी के दौरान डूब गया नया युद्धपोत, भड़क गए किम जोंग

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) के अनुसार, युद्धपोत जलावतरण के समय ‘रैंप’ से फिसल गया और फंस गया जिससे युद्धपोत का संतुलन बिगड़ गया और उसका निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. चोंगजिन के उत्तर-पूर्व बंदरगाह पर बुधवार को आयोजित समारोह में हुई दुर्घटना किम के लिए एक शर्मनाक झटका मानी जा रही है. किम अपनी परमाणु-सशस्त्र सेना के लिए नौसेना को मजबूत करने को महत्वपूर्ण बताते रहे हैं.

किम ने सैन्य अधिकारियों, वैज्ञानिकों और शिपयार्ड संचालकों को इस घटना के लिए दोषी ठहराया. उन्होंने इस घटना के लिए ‘‘घोर लापरवाही, गैरजिम्मेदारी और वैज्ञानिक समझ की कमी’’ को जिम्मेदार बताते हुए इसे एक ‘‘गंभीर दुर्घटना और आपराधिक कृत्य’’ बताया. यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को निष्कासित किया

‘केसीएनए’ ने कहा कि किम ने ‘‘गैरजिम्मेदाराना गलतियों’’ के मद्देनजर सत्तारूढ़ ‘वर्कर्स पार्टी’ की बैठक बुलाई है. एजेंसी ने बताया कि पार्टी की शक्तिशाली केंद्रीय समिति की पूर्ण बैठक जून के अंत में निर्धारित की गई है. दक्षिण कोरिया की सेना ने उत्तर कोरियाई रिपोर्ट पर तुरंत कोई आकलन जारी नहीं किया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).