विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने जापान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर कोरिया का यह बयान जापान द्वारा सुरक्षा रणनीति की घोषणा के चार दिन बाद आया है। जापान ने घोषणा में चीन और उत्तर कोरिया की ओर से आने वाले खतरों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने के लिए ‘जवाबी हमला’ करने की क्षमता को बढ़ाने और अपने सैन्य खर्च को दोगुना करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उत्तर कोरिया का यह बयान जापान द्वारा सुरक्षा रणनीति की घोषणा के चार दिन बाद आया है। जापान ने घोषणा में चीन और उत्तर कोरिया की ओर से आने वाले खतरों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने के लिए ‘जवाबी हमला’ करने की क्षमता को बढ़ाने और अपने सैन्य खर्च को दोगुना करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया था।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जवाबी हमले की क्षमता हासिल करने के लिए जापान के प्रयास का आत्मरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन यह “अन्य देशों के इलाकों पर हमले की एहतियाती क्षमता” हासिल करने का स्पष्ट प्रयास है।

सरकारी मीडिया में मंत्रालय के एक अज्ञात प्रवक्ता के हवाले से दिए बयान में कहा गया, “जापान का अपनी गलत मंशाओं को पूरा करने का मूर्खतापूर्ण प्रयास, आत्मरक्षा के अधिकारों की आड़ में सैन्य आक्रमण की क्षमता को उचित नहीं ठहराया जा सकता और न ही इसे बर्दाश्त किया जा सकता है।”

बयान में अमेरिका पर जापानी सैन्य महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने और बढ़ावा देने और क्षेत्रीय शांति को कम करने का आरोप लगाया गया। बयान में कहा गया है कि इस तरह के कथित अमेरिकी कदम उत्तर कोरिया को देश पर हमला करने के दुश्मन के प्रयासों को विफल करने के लिए नए रणनीतिक हथियार विकसित करने की हमारी योजनाओं को पूरा करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि उत्तर कोरिया यह सुनिश्चित करना चाहता है कि वह जापानी सुरक्षा रणनीति के कारण क्षेत्रीय सुरक्षा की जटिलता के मद्देनजर अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए “साहसिक और निर्णायक सैन्य कार्रवाई” कर सकता है।

बयान में कहा गया है, “हमारा देश यह दिखाने के लिए कार्रवाई करना जारी रखेगा कि हम जापान के अन्यायपूर्ण, गलत मंशा वाले प्रयास से कितना चिंतित और नाराज हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK 2nd Test Live Streaming: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

साइबर ठगों पर CBI का बड़ा वार, फर्जी नोटिस की पहचान के लिए लॉन्च किया AI हेल्पबॉट ‘ABHAY’

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड