विदेश की खबरें | यूक्रेन के खिलाफ रूस की सहायता के लिए उत्तर कोरिया ने भेजे सैनिक : दक्षिण कोरियाई खुफिया सेवा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. योनहाप ने राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) के हवाले से बताया कि उत्तर कोरियाई सैनिक रूस की सहायता के लिए पहले ही रवाना हो चुके हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

योनहाप ने राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) के हवाले से बताया कि उत्तर कोरियाई सैनिक रूस की सहायता के लिए पहले ही रवाना हो चुके हैं।

एनआईएस ने खबर की तत्काल पुष्टि नहीं की। हालांकि, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति यून सूक येओल ने यूक्रेन के खिलाफ रूस की सहायता के लिए उत्तर कोरिया द्वारा सेना भेजे जाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए एक आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता की।

इस बारे में एक बयान में कहा गया कि बैठक में शामिल अधिकारियों ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा सैनिकों को भेजा जाना दक्षिण कोरिया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर सुरक्षा खतरा है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी कि कब और कितने उत्तर कोरियाई सैनिकों को यूक्रेन भेजा गया है तथा उनसे क्या भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।

यूक्रेनी मीडिया ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि आंशिक रूप से कब्जे वाले पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में तीन अक्टूबर को यूक्रेन के मिसाइल हमले में मारे गए लोगों में छह उत्तर कोरियाई भी शामिल थे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नाटो मुख्यालय में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार के पास खुफिया जानकारी है कि उत्तर कोरिया के 10,000 सैनिकों को उनके देश के खिलाफ लड़ रही रूसी सेना की मदद के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि युद्ध में किसी तीसरे देश के शामिल होने से संघर्ष ‘‘विश्वयुद्ध’’ में बदल सकता है।

इस बीच, नाटो महासचिव मार्क रटे ने कहा कि उसके पास इस बारे में ‘‘कोई सबूत नहीं है कि उत्तर कोरियाई सैनिक लड़ाई में शामिल हैं। लेकिन हम जानते हैं कि उत्तर कोरिया युद्ध में रूस का समर्थन करने के लिए हथियारों की आपूर्ति, तकनीकी आपूर्ति जैसे कई तरीकों से उसकी सहायता कर रहा है। यह बेहद चिंताजनक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\