जरुरी जानकारी | गैर- खाद्य बैंक रिण वृद्धि सितंबर में घटकर 5.8 प्रतिशत रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकों से गैर- खाद्य कर्ज की वृद्धि सितंबर माह में कम होकर 5.8 प्रतिशत रह गई। एक साल पहले इसी माह में इस तरह के रिण में 8.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी। रिजर्व बैंक ने यह जानकारी दी है।

मुंबई, 29 अक्ट्रबर बैंकों से गैर- खाद्य कर्ज की वृद्धि सितंबर माह में कम होकर 5.8 प्रतिशत रह गई। एक साल पहले इसी माह में इस तरह के रिण में 8.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी। रिजर्व बैंक ने यह जानकारी दी है।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2020 में उद्योगों को कर्ज में कोई वृद्धि नहीं हुई जिसमें एक साल पहले 2.7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी। हालांकि, उद्योगों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, पेट्रोलियम, कोयला उत्पाद एवं परमाणु ईंधन, चमड़ा एवं चमड़ा उत्पाद, लकड़ी एवं लकड़ी उत्पादों, कागज एवं कागज के उत्पादों की रिण वृद्धि सितंबर 2020 में एक साल पहले के मुकाबले वृद्धि बढ़ी है।

यह भी पढ़े | Sharad Purnima 2020: आस्था ही नहीं औषधीय महत्व भी रखती है शरद पूर्णिमा की चंद्र किरणें! जानें इस रात खीर ही क्यों रखते हैं खुली चांदनी में?.

वहीं दूसरी तरफ पेय एवं तंबाकू, निर्माण, अवसंरचना, रबड़ प्लास्टिक और उनके उत्पादों, रसायन एवं रासायनिक उत्पादों, ग्लास और ग्लास के सामान, सभी तरह के इंजीनियरिंग सामानों के उद्योग क्षेत्र में रिण वृद्धि घटी है अथवा कर्ज में कमी आई है।

कृषि और कृषि से संबंधित गतिविधियों में सितंबर 2020 में रिण वृद्धि 5.9 प्रतिशत रही। वर्ष 2019 में इस क्षेत्र की रिण वृद्धि 7 प्रतिशत रही थी। वहीं गिरावट के रुझान को धत्ता बताते हुये सेवा क्षेत्र में रिण वृद्धि 9.1 प्रतिशत रही जो कि सितंबर 2019 में 7.3 प्रतिशत रही थी। सेवा क्षेत्र में कंप्यूटर साफ्टवेयर, व्यापार एवं पर्यटन, होटलों और रेस्त्रां में सितंबर 2020 की रिण वृद्धि एक साल पहले के मुकाबले बढ़ी है।

यह भी पढ़े | 1 नवंबर से बदल जाएंगे आम आदमी से जुड़े ये 5 नियम, आप पर भी पड़ेगा सीधा असर.

वहीं व्यक्तिगत कर्ज में इस दौरान 9.2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई जो कि एक साल पहले 16.6 प्रतिशत बढ़ी थी। वाहन रिण का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\