देश की खबरें | रांची में दिवाली की रात शोर का स्तर निर्धारित सीमा से ऊपर

रांची, 13 नवंबर रांची के साइलेंस जोन (शोर निषिद्ध) क्षेत्रों में रविवार को दिपावली की रात शोर का स्तर 45 डेसिबल की औसत स्वीकार्य सीमा के मुकाबले 56 प्रतिशत तक बढ़ गया। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि डोरंडा और रिम्स बरियातू, दोनों साइलेंस जोन में आते हैं, शाम 6 बजे से आधी रात के बीच शोर का औसत स्तर क्रमशः 70.61 डेसिबल एवं 64.46 डेसिबल दर्ज किया गया।

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, आठ नवंबर को इन क्षेत्रों में क्रमशः 57.40 डीबी और 58.39 डीबी का शोर स्तर दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने कहा, इसी तरह, अल्बर्ट एक्का चौक, लालपुर और रातू रोड जैसे वाणिज्यिक क्षेत्रों में 60 डेसिबल की औसत स्वीकार्य सीमा के मुकाबले शोर के स्तर में 37.8 प्रतिशत, 35.83 प्रतिशत और 34.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

रांची में व्यावसायिक क्षेत्रों में शोर की सीमा दिन में 65 डेसिबल और रात में 55 डेसिबल है।

एक आवासीय क्षेत्र अशोक नगर में दिवाली की रात को इसकी स्वीकार्य सीमा की तुलना में शोर के स्तर में 43.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)