एजेंसी न्यूज

Man Claims Forced Circumcision: युवक ने लगाया प्रेमिका के परिवार पर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप, खतना कराने की भी कही बात

नोएडा में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के परिवार वालों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है

Man Claims Forced Circumcision: युवक ने लगाया प्रेमिका के परिवार पर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप, खतना कराने की भी कही बात
UP Police (Photo: PTI)

नोएडा (उप्र), 26 जुलाई नोएडा में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के परिवार वालों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि फेस- 2 क्षेत्र में एक कारखाने में काम करने वाला विशाल किसी दूसरे धर्म से संबंध रखने वाली युवती से प्रेम करता था और दोनों विवाह करना चाहते थे। विशाल बुलंदशहर जिला निवासी है।

उन्होंने बताया कि युवती के परिजन ने विशाल के सामने कथित रूप से शर्त रखी कि उसे विवाह से पहले मुस्लिम धर्म स्वीकार करना होगा और 100 गज का भूखंड खरीदना होगा।

उन्होंने बताया कि विशाल ने युवती की मां के कथित रूप से कहने पर एक चिकित्सक से संपर्क कर 21 जून को खतना करवा लिया, लेकिन वह 100 गज भूखंड नहीं खरीद पाया, जिसके कारण युवती के परिजन विवाह के लिए राजी नहीं हुए।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद विशाल और युवती बुलंदशहर चले गए। उन्होंने बताया कि युवती के परिजन ने बुलंदशहर में जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर अपनी प्रेमिका के परिवार वालों पर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2023 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).