देश की खबरें | नोएडा : व्यापारी दंपति हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित चेरी काउंटी सोसाइटी में रहने वाले व्यापारी दंपति की तीन नवंबर को हुई हत्या के आरोप में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा,छह नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित चेरी काउंटी सोसाइटी में रहने वाले व्यापारी दंपति की तीन नवंबर को हुई हत्या के आरोप में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह हत्या कथित तौर लूटपाट का विरोध करने पर हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए समान और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

यह भी पढ़े | मप्र में नतीजों के बाद की रणनीति पर सियासी कदमताल.

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि तीन नवंबर की देर रात को थाना बिसरख क्षेत्र के चेरी काउंटी सोसाइटी में रहने वाले विनय कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी नेहा गुप्ता की अज्ञात बदमाशों ने उनके फ्लैट में हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि व्यापारी के घर से 72 हजार रुपये नगद, चेक बुक तथा एक मोबाइल फोन आदि की लूट की गई थी।

यह भी पढ़े | Gangrape In Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में लिफ्ट देने के बहाने 14 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप, 2 गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि उक्त मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई थी।

कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गैलेक्सी वेगा चौराहे के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अमन हयात खान बताया जो पहचान छिपाकर ग्रेटर नोएडा में रह रहा था।

कुमार ने बताया कि खान मृतक दंपति की सोसाइटी में मौजूद किराने की दुकान पर काम करता था और वारदात को अंजाम देने की योजना अपने साथी सौरभ के साथ मिलकर बनाई थी।

अपर आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने खान तथा सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है और इनके पास से पुलिस ने व्यापारी के घर से लूटे गए 72 हजार रुपये नगद, चेक बुक तथा एक मोबाइल फोन व रक्त रंजित कपड़े बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि व्यापारी दंपति की हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त आलोक सिंह द्वारा एक लाख रुपये की पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\