Gangrape In Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में लिफ्ट देने के बहाने 14 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप, 2 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में लिफ्ट देने के बाहने 14 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दप आरोपी को गिरफ्तार किया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गैंगरेप (Gangrape) का मामले रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Govt) राज्य में ऐसी घटनाओं को रोकने को लेकर हर संभव कदम उठा रही है. उत्तर प्रदेश से ही गैंगरेप की एक घटना सामने आई है. मथुरा जिले (Mathrua Dist) की रहने वाली एक 14 वर्षीय लड़की चार नवंबर को अपने घर से बाहर कहीं जाने के लिए निकली. रास्ते में पड़ोस के तीन लड़कों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने उसे कार में बैठा लिया. जिसके बाद उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली पदार्थ पिलाकर उसके साथ सभी ने रेप किया. घटना के दूसरे दिन बाद पीड़िता को लड़कों ने उसके घर से कुछ दूसर उसे छोड़कर फरार हो गए.
परिवार वालों के अनुसार उनकी लड़की जब चार नवंबर को को शाम तक घर नहीं आई तो घर के लोगों ने काफी ढूढा. लेकिन नहीं पता चला, दूसरे दिन उनकी लड़की घर पहुंचने के बाद उसके साथ आपबीती सभी बातें बताई. जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस स्टेशन में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. यह भी पढ़े: Chitrakoot Gangrape Victim: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में गैंगरेप से आहत दलित लड़की ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार
गैंगरेप के आरोप दो आरोपी गिरफ्तार:
14-year-old girl allegedly gangraped in Mathura; 2 men arrested
Police says, "The girl was given a lift in a car by two men known to her who gave her an intoxicating drink and later allegedly raped her. FIR registered against 3 men of which 2 men have been arrested."
— ANI UP (@ANINewsUP) November 6, 2020
पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार के शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किया था. जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका. वही पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी की डर से तीसरा आरोपी फरार चल रहा है. उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2020 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

