एजेंसी न्यूज

Noida Shocker: पारिवारिक समस्याओं से त्रस्त पुलिस कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना रबूपुरा में तैनात एक कांस्टेबल ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते समय हुए झगड़े के बाद गांव मोहम्मदपुर के पास थाने की जीप में सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली.

Noida Shocker: पारिवारिक समस्याओं से त्रस्त पुलिस कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत
Representational Image | Pixabay

नोएडा, 22 सितंबर : उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना रबूपुरा में तैनात एक कांस्टेबल ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते समय हुए झगड़े के बाद गांव मोहम्मदपुर के पास थाने की जीप में सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी ने इस घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी. मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार कांस्टेबल काफी दिनों से पारिवारिक समस्याओं को लेकर तनाव में था.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 21 सितंबर की देर रात को कांस्टेबल अंकुर राठी (28) थाना प्रभारी की जीप में तेल डलवाने के लिए ग्राम मोहम्मदपुर जीप लेकर अकेले गए थे. इसी बीच उनकी पत्नी का वीडियो कॉल आया, वीडियो कॉल के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अंकुर ने सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली. यह भी पढ़ें : महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सरकारों की नीयत व नीति में अत्याधिक खोट तो नहीं?: मायावती

उन्होंने बताया कि अंकुर की पत्नी ने थाना प्रभारी को इस घटना की सूचना दी. थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो अंकुर जीप में लहूलुहान अवस्था में मिला. अत्यंत गंभीर हालत में अंकुर को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के दौरान देर रात को अंकुर की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भेज दिया है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि कांस्टेबल अंकुर राठी पारिवारिक कलह से परेशान थे. वह 2016 बैच का कांस्टेबल था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2024 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).