देश की खबरें | नोएडा: पुलिस ने अगवा छात्र को सकुशल बचाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के नौरंगपुर गांव से शनिवार रात को अगवा हुए 13 वर्षीय छात्र को पुलिस ने रविवार को सकुशल बरामद कर लिया है। छात्र को अगवा करने वाले बदमाश अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
नोएडा (उप्र), 14 फरवरी नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के नौरंगपुर गांव से शनिवार रात को अगवा हुए 13 वर्षीय छात्र को पुलिस ने रविवार को सकुशल बरामद कर लिया है। छात्र को अगवा करने वाले बदमाश अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के नौरंगपुर गांव से शनिवार की रात को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने 13 वर्षीय छात्र को अगवा कर लिया था।
उन्होंने बताया कि इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की 10 टीमें बनाई गई थीं।
डीसीपी ने बताया कि रविवार की देर रात को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अमरपुर गांव के पास अपहृत बच्चे की तलाश में घेराबंदी की।
उन्होंने बताया कि बदमाश बच्चे को पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।
सिंह ने बताया कि बच्चे का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। बदमाशों की तलाश में पुलिस उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)