एजेंसी न्यूज

Noida: 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार के मामले में नाबालिग आरोपी हिरासत में

नोएडा में एक नाबालिग लड़के द्वारा 13 वर्षीय एक किशोरी से कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है.

Noida: 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार के मामले में नाबालिग आरोपी हिरासत में
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नोएडा(उप्र), 19 सितंबर : नोएडा में एक नाबालिग लड़के द्वारा 13 वर्षीय एक किशोरी से कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है.

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने सफाई का काम कराने के बहाने उसकी बेटी को बुलाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया. यह भी पढ़ें : UP के बिजनौर में लड़कियों के जाल मे फंसाकर पैसा वसूलने वाला गैंग का भंडाफोड़ 4 बदमाशों को दबोचा

पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उन्होंने बताया कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र के अनुसार आरोपी नाबालिग है. उन्होंने बताया कि किशोरी की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2022 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).