देश की खबरें | नोएडा: बिजली का खंभा लगाते समय करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत, सात अन्य झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में स्थित ईएसआई अस्पताल के बाहर बिजली का खंभा लगाने के दौरान करंट की चपेट में आकर बिजली विभाग के एक कर्मी की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम की है।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 20 अगस्त गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में स्थित ईएसआई अस्पताल के बाहर बिजली का खंभा लगाने के दौरान करंट की चपेट में आकर बिजली विभाग के एक कर्मी की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम की है।

सहायक पुलिस आयुक्त सुशील गंगा प्रसाद ने बताया कि घटना आज शाम करीब पौने सात बजे की है। उन्होंने बताया कि अनुबंध पर काम लेने के बाद ठेकेदार शाम को ईएसआई अस्पताल के बाहर स्ट्रीट लाइट के खंभे लगा रहे थे उसी दौरान वे ऊपर से गुजर रही 11,000 किलोवाट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि घटना में सात लोगों को करंट लगा जिनमें से बिहार के अररिया जिला के रहने वाले दिलकश राजा (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों से घटना की सूचना पाकर एसीपी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।

पुलिस घायलों के पहचान का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में हताहतों के परिजनों से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\