एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा : कार में आग लगने से चालक की झुलसकर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फेज-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के पास यूटर्न पर सोमवार को एक कार में आग लग जाने से उसमें फंसे कार चालक की आग में झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नोएडा : कार में आग लगने से चालक की झुलसकर मौत

नोएडा (उप्र), 22 जनवरी फेज-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के पास यूटर्न पर सोमवार को एक कार में आग लग जाने से उसमें फंसे कार चालक की आग में झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के पास यू टर्न पर एक कार में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग और फेज-3 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कार डिवाइडर से टकरा गई थी जिसकी वजह से उसमें आग लग गई और कार में मौजूद अज्ञात व्यक्ति की आग में झुलसकर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).