एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा: बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, पांच वर्षीय बच्ची की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के सेक्टर 20 में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

देश की खबरें | नोएडा: बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, पांच वर्षीय बच्ची की मौत, दो घायल

नोएडा, 27 जुलाई नोएडा के सेक्टर 20 में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

यह घटना शनिवार देर रात उस समय हुई जब लड़की सेक्टर 30 स्थित बच्चों के अस्पताल से बाहर निकली थी। वह अपने पिता और चाचा के साथ इलाज के लिए आई थी।

लड़की की पहचान आयत के रूप में हुई है तथा घायलों की पहचान गुल मोहम्मद और राजा के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटना के संबंध में दो व्यक्तियों- चालक और एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और लापरवाही से मौत के आरोप में सेक्टर 20 थाने में मामला दर्ज किया है।

इसने कहा कि दोनों की पहचान नोएडा के सेक्टर 37 निवासी यश शर्मा (22) और सेक्टर 70 निवासी अभिषेक रावत (22) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, हरियाणा पंजीकरण संख्या वाली बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).