Noida: अस्पताल कर्मी पर नौकरी लगवाने के नाम पर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का आरोप
जनपद गौतमबुद्ध नगर में एक निजी अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर अस्पताल कर्मी ने एक युवती को अपने जाल में फंसाया तथा अपने दोस्तों के साथ मिलकर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया
नोएडा (उप्र), 20 फरवरी जनपद गौतमबुद्ध नगर में एक निजी अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर अस्पताल कर्मी ने एक युवती को अपने जाल में फंसाया तथा अपने दोस्तों के साथ मिलकर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने कासना थाने में शिकायत की है कि उसकी मुलाकात निजी अस्पताल में काम करने वाले नीलू भाटी से हुई. नीलू भाटी ने युवती से कहा कि वह उसकी नौकरी अस्पताल में लगवा देगा. यह भी पढ़ें: स्कूल के प्रिंसिपल ने सातवीं क्लास की छात्रा के साथ किया यौन उत्पीड़न; POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पहले नीलू भाटी ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 10 हजार रुपए ले लिये. आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर नीलू ने रविवार को उसे सलेमपुर गुर्जर स्थित अपने घर पर बुलाया. पीड़िता का आरोप है कि नीलू और उसके कुछ साथियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2023 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

