देश की खबरें | किसी को भारत की एक इंच जमीन कब्जा नहीं करने देंगे : राजनाथ सिंह
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेनीपट्टी और बलरामपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा , ‘‘सेना के पराक्रम पर सवाल उठाना बंद कीजिये। आज भारत की ताकत पूरी दुनिया में बढ़ रही है। ’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बिहार रेजीमेंट के जवानों का शौर्य पूरी दुनिया ने गलवान घाटी में देखा है ।

यह भी पढ़े | Ban Crackers in West Bengal: कलकत्ता उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में पटाखों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध.

सिंह ने कहा ,‘‘यह देश मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का देश है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश की मर्यादा के साथ खिलवाड़ उचित नहीं है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह सैनिकों एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रश्न उठाकर सरकार को बदनाम करना चाहती है लेकिन हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि न तो किसी को देश की एक इंच जमीन कब्जा करने देंगे और न किसी की एक इंच जमीन लेंगे ।

यह भी पढ़े | Gujarat के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडास्मा कहा- स्कूल, कॉलेज फिर से खोलने की शिक्षा विभाग तैयारी करने के निर्देश दिए.

लोगों से राजग को वोट की अपील करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार अब विकास के रास्ते पर चल चुका है और यहां अब लालटेन की जरूरत लोगों को नही रही ।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों को पक्का मकान मुहैया करा रही है , अब लोगों को झोपड़ी की आवश्यकता नहीं रही ।

सिंह ने कहा कि किसानों की आमदनी दुगुनी करने के उद्देश्य से कृषि से सम्बंधित तीन कानून बनाये गए हैं जिसका लाभ किसानों को बहुत जल्द नजर आने लगेगा ।

उन्होंने कहा, ‘‘ कुल चौबीस जनसभाओं को सम्बोधित करने के बाद मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता राजग का सुशासन ही चाहती है।राजद का जंगलराज जनता भूली नहीं है।यहाँ राजग की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।’’

सिंह ने कहा कि पिछले 15 साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दामन पर भ्र्ष्टाचार का दाग नही लगा है और बिहार में पिछले 15 साल में विकास का कार्य तेज रफ्तार से हुआ है। पिछले पंद्रह साल में सड़कों का जाल बिछाया गया है और अब चौबीस घंटे गांव के सभी घरों में बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)