विदेश की खबरें | नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को ईरान की जेल से तीन सप्ताह की राहत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुबई, चार दिसंबर (एपी) नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को ईरान में एक जटिल सर्जरी के बाद बुधवार को अस्थायी रूप से जेल से रिहा कर दिया गया। उनके समर्थकों ने यह जानकारी दी।
दुबई, चार दिसंबर (एपी) नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को ईरान में एक जटिल सर्जरी के बाद बुधवार को अस्थायी रूप से जेल से रिहा कर दिया गया। उनके समर्थकों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान कैंसर की आशंका से उनके दाहिने पैर की हड्डी का एक हिस्सा निकाल दिया गया।
कहा जा रहा है कि वह 21 दिन के लिए रिहा रहेंगी, लेकिन उन्हें बाद में जेल में बाकी समय बिताना होगा।
मोहम्मदी के समर्थकों की मांग थी कि उन्हें स्थायी रूप से रिहा किया जाना चाहिए।
समर्थकों ने कहा कि नरगिस मोहम्मदी की सजा का 21 दिन का निलंबन अपर्याप्त है।
उन्होंने कहा, ‘‘एक दशक से अधिक समय तक कारावास में रहने के बाद नरगिस को सुरक्षित, स्वच्छ वातावरण में विशेष चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है, जो एक बुनियादी मानव अधिकार है। जैसा कि चिकित्सकों ने जोर दिया है, उनके ठीक होने के लिए कम से कम तीन महीने का समय महत्वपूर्ण है।’’
मोहम्मदी ईरान सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार और देश की सुरक्षा के खिलाफ मिलीभगत के आरोप में कुल 13 साल नौ महीने की जेल की सजा काट रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2024 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

