देश की खबरें | आनंद विहार रेलवे स्टेशन से सोमवार से नहीं चलेगी कोई ट्रेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय रेल सोमवार से नयी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से किसी ट्रेन का परिचालन नहीं करेगी, उसके सभी प्लेटफॉर्म का उपयोग कोविड-19 मरीजों को पृथकवास में रखने के लिए वहां ट्रेन के डिब्बों को खड़ा करने में किया जाएगा।

जियो

नयी दिल्ली, 14 जून भारतीय रेल सोमवार से नयी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से किसी ट्रेन का परिचालन नहीं करेगी, उसके सभी प्लेटफॉर्म का उपयोग कोविड-19 मरीजों को पृथकवास में रखने के लिए वहां ट्रेन के डिब्बों को खड़ा करने में किया जाएगा।

सूत्रों ने रविवार को बताया कि शहर में कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की कमी दूर करने के लिए केन्द्र दिल्ली सरकार को ट्रेन के डिब्बे मुहैया कराएगा।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: अभिनेत्री राम्या कृष्णन की कार से शराब की बोतलें बरामद: 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने बताया कि फिलहाल आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी पांच ट्रेनें अगले आदेश तक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिन में कहा था कि बिस्तरों की कमी को देखते हुए केन्द्र दिल्ली को ट्रेन के 500 ऐसे डिब्बे उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़े | भारत ने नेपाली सरकार के सामने उठाया सीमा पर गोलीबारी का मामला, 1 भारतीय की हुई थी मौत.

सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि भारतीय रेल पहले से ऐसे 54 डिब्बे शकूरबस्ती मेंटेनेंस डिपो में तैनात कर चुकी है और बाकी डिब्बे आनंद विहार रेलवे स्टेशन के सात प्लेटफॉर्म पर खड़े करने की योजना है।

आनंद विहार रेलवे स्टेशन से उत्तर रेलवे पांच ट्रेनें चला रहा था। यह ट्रेनें बिहार में मोतिहारी, रक्सौल और मुजफ्फरपुर और दो ट्रेनें उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जा रही थीं।

रेलवे ने अभी तक चार राज्यों में 204 पृथक-वास डिब्बे तैनात किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी