देश की खबरें | गुजरात में दोबारा लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं: रुपाणी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सोमवार को कहा कि राज्य में पुनः लॉकडाउन लागू करने की उनकी सरकार की कोई योजना नहीं है।

जियो

अहमदाबाद, 15 जून गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सोमवार को कहा कि राज्य में पुनः लॉकडाउन लागू करने की उनकी सरकार की कोई योजना नहीं है।

लॉकडाउन के बारे में सोशल मीडिया पर लगाई जा रही अटकलों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से ऐसी “बेबुनियाद अफवाहों” पर ध्यान न देने का आग्रह किया।

यह भी पढ़े | केरल के सीएम पिनाराई विजयन की बेटी वीणा और DYFI के अध्यक्ष मोहम्मद रियाज की हुई शादी.

राज्य में एक जून से प्रतिबंधों में ढील दी गई है जिसके बाद निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर अन्य स्थानों पर उद्योग, कार्यालय, दुकानें, बस और ऑटो रिक्शा चलाने की अनुमति दी गई है।

रुपाणी ने एक वक्तव्य में कहा, “एक जून से अनलॉक का पालन करते हुए सामान्य जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। राज्य में व्यवसाय और व्यापार संबंधी गतिविधियां भी सामान्य होने लगी हैं। ऐसी स्थिति में पुनः लॉकडाउन लागू करने की राज्य सरकार की कोई योजना नहीं है।”

यह भी पढ़े | असम में COVID-19 के 40 और मामले दर्ज, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4 हजार 158: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से मुकाबला जारी है और लोग भी इसके साथ जीना सीख रहे हैं।

सोशल मीडिया में ऐसी अफवाहें फैल रही थीं कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है इसलिए सरकार पुनः लॉकडाउन लागू कर सकती है।

ऐसी अफवाहों को विराम देने के लिए रुपाणी ने वक्तव्य जारी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी