देश की खबरें | कानून से ऊपर कोई नहीं: बीबीसी कार्यालयों में आयकर सर्वेक्षण पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और आयकर विभाग उस सर्वेक्षण के बारे में ब्योरा साझा करेगा, जो उसने नयी दिल्ली तथा मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में किया है।
मुंबई, 14 फरवरी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और आयकर विभाग उस सर्वेक्षण के बारे में ब्योरा साझा करेगा, जो उसने नयी दिल्ली तथा मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में किया है।
भारत में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) के कार्यालयों पर आयकर विभाग के सर्वेक्षण के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कल्याण में संवाददाताओं से कहा, "कोई भी देश के कानून से ऊपर नहीं हो सकता।"
उन्होंने कहा कि आयकर विभाग समय-समय पर ऐसी जगहों पर सर्वेक्षण करता है, जहां कुछ अनियमितताएं होती हैं।
ठाकुर ने कहा, "जब सर्वेक्षण समाप्त हो जाता है, तो सूचना साझा करने के लिए एक प्रेस नोट जारी किया जाता है या प्रेस वार्ता आयोजित की जाती है। मुझे विश्वास है कि जब आयकर विभाग अपना सर्वेक्षण पूरा करेगा, तो यह आपके साथ विवरण साझा करेगा।"
आयकर विभाग ने मंगलवार को कथित कर अपवंचना की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में सर्वेक्षण अभियान चलाया।
ब्रिटेन के सार्वजनिक प्रसारक ने कहा कि वह अधिकारियों के साथ "पूरी तरह से सहयोग" कर रहा है और उम्मीद है कि स्थिति "जल्द से जल्द" सुलझ जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)