देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया: अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की मौत की खबरों के बीच ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
भुवनेश्वर, 20 मई महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की मौत की खबरों के बीच ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक नीलकंठ मिश्रा ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया जाता है, तो उसका नमूना वायरस के प्रकार का पता लगाने के लिए जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा, "अभी तक हमें कोरोना वायरस का कोई नया मामला नहीं मिला है। अगर हमें ऐसा कोई मरीज मिलता है, तो उसका नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जाएगा, ताकि वायरस के प्रकार का पता लगाया जा सके।"
भारत में स्वास्थ्य अधिकारी सिंगापुर और हांगकांग में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि की खबरों पर नजर रख रहे हैं, जबकि आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को दावा किया कि देश में वर्तमान कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है।
मिश्रा ने सलाह दी, "हालांकि, लोगों को (विशेष रूप से अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को) सावधान रहना होगा और मानक एहतियाती उपाय करने होंगे।"
नगर निगम द्वारा संचालित केईएम अस्पताल ने सोमवार को स्पष्ट किया कि मुंबई स्थित अस्पताल में दो मरीजों की मौत सह-रुग्णताओं (जिन्हें पहले से ही अन्य बीमारियां हों) के कारण हुई थी और इसका कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं है। अस्पताल ने लोगों को सलाह दी कि वे घबराएं नहीं।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक बयान में कहा कि परेल स्थित किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों (14 वर्षीय एक लड़की और 54 वर्षीय एक महिला) की मौत की सूचना मिली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)