देश की खबरें | बकरीद पर ईदगाह में सामूहिक नमाज नहीं; मस्जिदों में एक समय में केवल 50 लोगों की अनुमति: कर्नाटक सरकार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 26 जुलाई कर्नाटक सरकार ने एक समय में अधिकतम 50 लोगों के साथ केवल मस्जिदों में ही ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा करने की अनुमति देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए ईदगाह और अन्य स्थानों पर सामूहिक नमाज को प्रतिबंधित किया गया है।

अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विभाग के सचिव ए बी इब्राहिम ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा कि नमाज के लिए मस्जिदों में जाने वाले लोगों को फेस मास्क पहनना होगा और सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी।

यह भी पढ़े | Kargil Vijay Diwas 2020: फ्रांस ने भारतीय सेना को किया सलाम, कहा- 1999 में मिराज 2000 से 2020 में राफेल तक हम भारत के साथ खड़े हैं.

उन्होंने कहा कि हिलाल समिति ने फैसला किया है कि ईद-उल-अजहा 31 जुलाई को उडुपी, दक्षिण कन्नड़ और कोडागु जिलों में मनाई जाएगी, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में यह एक अगस्त को मनाई जाएगी।

आदेश में कहा गया कि बकरीद के दौरान मुसलमान सामूहिक नमाज में भाग लेते हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी देखते हुए ईदगाह और अन्य स्थानों पर ऐसे आयोजनों को निषिद्ध कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर बड़ी राहत, पिछले 24 घंटे में 36,145 मरीज हुए ठीक: 26 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने आदेश में कहा कि हालांकि, मस्जिदों में प्रतिबंध के साथ नमाज की अनुमति दी जाएगी जिसमें 50 से अधिक लोगों को एकसाथ भाग नहीं लेना होगा। अधिक लोग होने पर नमाजियों के अलग-अलग समूह बनाए जा सकते हैं।

आदेश में कहा गया है कि किसी भी अन्य जगहों जैसे हॉल, सामुदायिक भवन और 'शादी महल' में सामूहिक नमाज आयोजित नहीं की जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)