एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री होने की संभावना नहीं: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के नये मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में जारी आंतरिक विचार-विमर्श के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता अंतिम फैसला लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके विदेश से लौटने के बाद मिल सकते हैं। इस बीच संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी दिल्ली में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।

देश की खबरें | दिल्ली की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री होने की संभावना नहीं: सूत्र

नयी दिल्ली, 13 फरवरी दिल्ली के नये मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में जारी आंतरिक विचार-विमर्श के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता अंतिम फैसला लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके विदेश से लौटने के बाद मिल सकते हैं। इस बीच संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी दिल्ली में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है और अंतिम निर्णय मोदी के लौटने के तुरंत बाद लिया जाएगा। मोदी इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी कोई उपमुख्यमंत्री बनाएगी, जैसा कि उसने हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में किया है, उन्होंने कहा कि इसकी संभावना नहीं है।

उन्होंने कहा कि नया मुख्यमंत्री संभवतः विधायकों में से ही होगा।

निवर्तमान आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में मनीष सिसोदिया कई वर्षों तक उप मुख्यमंत्री रहे, तथा कथित आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

पांच फरवरी को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘आप’ को हराकर 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की और 70 विधानसभा सीटों में से 48 पर जीत हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2025 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).