एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कर्नाटक से कम भ्रष्टाचार नहीं है : राजभर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कर्नाटक से कम भ्रष्टाचार नहीं है।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कर्नाटक से कम भ्रष्टाचार नहीं है : राजभर

बलिया (उप्र), 17 मई सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कर्नाटक से कम भ्रष्टाचार नहीं है।

राजभर ने जिले के रसड़ा कस्बे में पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा, "न केवल कर्नाटक में बल्कि उत्तर प्रदेश में भी भ्रष्टाचार है। मैं यह एक चुनौती के साथ कह रहा हूं। राहुल गांधी कर्नाटक में 40 फीसदी भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे। उत्तर प्रदेश में कर्नाटक से कम भ्रष्टाचार नहीं है।"

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, "भ्रष्टाचार के आरोपी को यहां जांच अधिकारी बनाया जा रहा है।"

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने शासन में भ्रष्टाचार के प्रति 'कत्तई बर्दाश्त नहीं' की नीति का अक्सर दावा करते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सरकार को "40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार" बताकर उस पर हमला किया था।

कांग्रेस नेता ने कहा था, "हर कोई समझता है कि कर्नाटक में भाजपा भ्रष्टाचार का प्रतीक है।"

सपा से गठबंधन टूटने के बाद राजभर योगी सरकार के काम की सराहना करते रहे हैं। ऐसे में उनका यह बयान महत्वपूर्ण है।

आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राजभर ने कहा कि गठबंधन पर फैसला चुनाव से कुछ महीने पहले लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, "मैं पार्टी के सभी नेताओं के साथ बातचीत कर रहा हूं। सत्ता पक्ष और विपक्ष को देश के विकास के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2023 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).