जरुरी जानकारी | सैट से पुनीत गोयनका को नहीं मिली अंतरिम राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व प्रमुख पुनीत गोयनका को शीर्ष पद संभालने से रोकने वाले बाजार नियामक सेबी के आदेश पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व प्रमुख पुनीत गोयनका को शीर्ष पद संभालने से रोकने वाले बाजार नियामक सेबी के आदेश पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 14 अगस्त को पारित अपने अंतिम आदेश में कहा था कि गोयनका ज़ी समूह की चार कंपनियों और ज़ी एंटरटेनमेंट एवं सोनी पिक्चर्स के विलय से बनने वाली नई कंपनी में निदेशक या अन्य शीर्ष पद नहीं संभाल सकते हैं।

सेबी ने यह निर्णय कंपनी का कोष दूसरी जगह भेजने के मामले में सुनाया था। इसमें गोयनका के साथ उनके पिता एवं ज़ी समूह के मुखिया सुभाष चंद्रा को भी प्रतिबंधित किया गया है।

गोयनका ने इस आदेश के खिलाफ पिछले हफ्ते सैट में अपील की थी। सैट ने इस पर सुनवाई करने के बाद कहा कि मामले का अंतिम रूप से ही निपटारा करना होगा। इस संदर्भ में सेबी को चार सितंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल और तकनीकी सदस्य मीरा स्वरूप की पीठ ने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई आठ सितंबर को होगी।

सेबी ने इस मामले में गोयनका को ज़ी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स (अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट) के प्रस्तावित विलय से बनने वाली नई कंपनी में भी निदेशक बनने से रोक दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी