देश की खबरें | प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं: अस्पताल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है और वह अभी वेंटिलेटर पर ही हैं। सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 अगस्त पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है और वह अभी वेंटिलेटर पर ही हैं। सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने रविवार को यह जानकारी दी।
84 वर्षीय मुखर्जी का उपचार कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है।
यह भी पढ़े | Article 370: जम्मू-कश्मीर की सभी पार्टियां आर्टिकल 370 की बहाली को लेकर हुई एकजुट, पी चिदंबरम ने किया सलाम.
मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली छावनी स्थित इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनके मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी। उन्हें कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि भी हुई थी।
डॉक्टरों ने बताया कि इसके बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया, जिसका इलाज किया जा रहा है।
अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह तक कोई बदलाव नहीं आया है। वह गहरे कोमा में हैं और अभी वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत स्थिर है।’’
मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

