देश की खबरें | प्रदर्शन करने वाले 900 शिक्षकों के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है : हिमाचल सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया है कि शिमला पुलिस ने राज्य में विरोध-प्रदर्शन करने वाले 900 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शिमला, चार मई हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया है कि शिमला पुलिस ने राज्य में विरोध-प्रदर्शन करने वाले 900 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

सरकार ने आरोपों को ‘‘अफवाह’’ बताया।

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े कई शिक्षक राज्य में शिक्षा निदेशालय के विलय के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

यहां जारी एक बयान में सरकार के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना विरोध प्रदर्शन करने और गैरकानूनी ढंग से एकत्र होने के आरोप में शिक्षक संघ के केवल पांच पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा उठाए गए मुद्दों को सुनने का निर्देश दिया है।

प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षकों की चिंताओं को हल करने के लिए शिक्षक संघ के साथ चर्चा की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\