एजेंसी न्यूज

NEET-UG Question Paper Leak: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी में प्रश्नपत्र लीक होने का कोई प्रमाण नहीं- धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक’ (नीट-यूजी) में प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसका कोई प्रमाण नहीं है.

NEET-UG Question Paper Leak: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी में प्रश्नपत्र लीक होने का कोई प्रमाण नहीं- धर्मेंद्र प्रधान

नयी दिल्ली, 13 जून : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक’ (नीट-यूजी) में प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसका कोई प्रमाण नहीं है. प्रधान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नीट-यूजी में प्रश्नपत्र लीक होने का कोई प्रमाण नहीं है. एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) में भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद हैं. यह बहुत ही प्रामाणिक संस्था है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय मामले में सुनवाई कर रहा है और हम उसके फैसले का पालन करेंगे. हम सुनिश्चित करेंगे कि किसी छात्र को नुकसान नहीं उठाना पड़े.’’ केंद्र ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि नीट-यूजी, 2024 के 1,563 अभ्यर्थियों को कृपांक (ग्रेस मार्क) देने के फैसले को निरस्त कर दिया गया है और उन्हें 23 जून को पुन: परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा. यह भी पढ़ें : Kuwait Fire Breaks: कुवैत अग्निकांड में पांच तमिलों की मौत- तमिलनाडु के मंत्री एस मस्थान

केंद्र ने कहा कि यदि इन 1,563 छात्रों में से कोई परीक्षार्थी पुन: परीक्षा नहीं देना चाहता तो परिणाम में उसके मूल अंकों को शामिल किया जाएगा जिसमें कृपांक जुड़े नहीं होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).