देश की खबरें | राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित नहीं रहेगा कोई भी पात्र व्यक्ति: खाद्य मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बृहस्पतिवार को कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है।

जयपुर, 20 फरवरी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बृहस्पतिवार को कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है।

गोदारा ने कहा कि वंचित पात्र परिवारों का खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने के लिए राज्य सरकार 26 जनवरी 2025 से पोर्टल खोल चुकी है और इस योजना का लाभ लेने के लिए लगातार पात्र व्यक्ति ई-मित्र एवं विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रभावी प्रयासों से राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहेगा।

मंत्री राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल में इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

इससे पहले विधायक देवी सिंह शेखावत के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दिसंबर 2024 तक खाद्य सुरक्षा योजना में 2 लाख 11 हजार 678 परिवार एवं 9 लाख 5 हजार 719 सदस्य जुड़े हुए हैं, जो नियमित रूप से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

भाष पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\