बेंगलुरु, 11 जुलाई कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वत्थ नारायण ने शनिवार को स्पष्ट किया कि सरकार ने अब तक शनिवार को लॉकडाउन लागू करने पर कोई निर्णय नहीं किया है। कोविड-19 मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्दनेजर यदि आवश्यक हुआ तो आवश्यक कदम उठाया जाएगा।
अनलॉक के दूसरे चरण में राज्य सरकार ने कर्नाटक में पांच जुलाई से दो अगस्त तक हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।
यह भी पढ़े | सीएम हेमंत सोरेन का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव: 11 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के बाद, अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार शनिवार को भी लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है।
नारायण ने संवाददाताओं से एक सवाल के जवाब में कहा,"अब तक तो शनिवार को लॉकडाउन नहीं है। आज शनिवार है और लॉकडाउन नहीं है। अब तक ऐसा कोई निर्णय नहीं किया गया है।"
उन्होंने कहा,"स्थिति को देखते हुए, भविष्य में अगर इसकी आवश्यकता होती है, तो मुख्यमंत्री इस पर फैसला लेंगे।”
बताया जाता है कि मामलों में वृद्धि को देखते हुए कुछ विशेषज्ञों ने भले ही लंबे समय के लिए ना हो पर कम से कम रविवार के साथ साथ शनिवार को भी लॉकडाउन का सुझाव दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY