जरुरी जानकारी | नागपुर हवाईअड्डे के उन्नयन को जीएमआर को कोई ठेका नहीं दिया: अदालत को मिहान ने दी जानकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मिहान इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय को जानकारी दी कि उसने नागपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उन्नयन के लिए जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड को कभी कोई ठेका नहीं दिया। इसका अंतिम निर्णय केंद्र सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है।

नागपुर, 12 जून मिहान इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय को जानकारी दी कि उसने नागपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उन्नयन के लिए जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड को कभी कोई ठेका नहीं दिया। इसका अंतिम निर्णय केंद्र सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है।

मिहान, महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का संयुक्त उपक्रम है। जीएमआर एयरपोर्ट्स ने इस संबंध में बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर शाखा में याचिका दाखिल की थी। मिहान ने इसी के उत्तर में यह हलफनामा दायर किया है।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

जीएमआर एयरपोर्ट्स ने अपनी याचिका में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रबंधन और विकास के लिए नीलामी प्रक्रिया को रद्द करने को चुनौती दी थी।

कंपनी ने कहा कि उसे सात मार्च, 2019 को इसके लिए ठेका देने का पत्र जारी किया गया। इसलिए 19 मार्च 2020 को इसके लिए जारी निविदा ‘अनुचित और अवैध’ है।

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक.

हालांकि मिहान का दावा है कि कंपनी को सात मार्च, 2019 को जो पत्र भेजा गया वह उसकी बोली स्वीकार करने की अनुशंसा मात्र थी उसे कोई ठेका नहीं दिया गया।

मिहान ने कहा कि पत्र में इस बात का स्पष्ट उल्लेख था कि बोली को सशर्त स्वीकार किया गया है और इसके लिए नागर विमानन मंत्रालय से मंजूरी की जरूरत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\