देश की खबरें | विधायकों के असंतोष पर कोई टिप्पणी नहीं, मेरा ध्यान विकास और महामारी पर केंद्रित: येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सत्ताधारी दल भाजपा के विधायकों में असंतोष की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि उनका ध्यान राज्य के विकास और कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने पर है।

जियो

बेंगलुरु, एक जून कर्नाटक में सत्ताधारी दल भाजपा के विधायकों में असंतोष की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि उनका ध्यान राज्य के विकास और कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने पर है।

गत सप्ताह भाजपा के कुछ विधायकों ने आपस में बैठक की थी।

यह भी पढ़े | मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, MSME को 20 हजार करोड़ लोन के प्रस्ताव को मंजूरी.

एक प्रश्न के उत्तर में येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैं राज्य के विकास और कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए काम कर रहा हूं। मेरा ध्यान इसी पर है। मैं अन्य मसलों के बारे में चिंतित नहीं हूं। मैं उन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।”

कुछ भाजपा नेताओं द्वारा कथित तौर पर दिए गए बयान में कहा गया था कि येदियुरप्पा उनके नेता नहीं हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा- आज दोपहर दो बजे तक 1587 ट्रेनों से 21 लाख 50 हजार लोग राज्य में आए: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

राज्य में भाजपा विधायकों के एक वर्ग द्वारा हाल ही में बैठकें किए जाने से सत्ताधारी दल में खतरे की घंटी बज उठी थी जिसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से प्रत्यक्ष रूप से आई यह पहली प्रतिक्रिया थी।

येदियुरप्पा ने इन बैठकों के बारे में कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी और न ही उनके नेतृत्व पर उठते सवालों को नकारा।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इससे अटकलों को बल मिला है।

कुछ वरिष्ठ विधायकों के मंत्री बनने की आकांक्षा और आगामी राज्यसभा तथा राज्य विधान परिषद के चुनावों के कारण सत्ताधारी दल के विधायकों में नाराजगी है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर दर्जनभर से अधिक विधायकों ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ विधायक उमेश कट्टी के साथ बैठक की थी।

सूत्रों के अनुसार बैठक में कई विधायकों ने अपने विधान सभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए दी जा रही राशि और येदियुरप्पा के कामकाज के तरीकों पर नाराजगी व्यक्त की थी।

ऐसी बैठक पहली बार नहीं की गई थी।

फरवरी में विधानसभा सत्र के दौरान एक वरिष्ठ मंत्री के आवास पर हुई विधायकों की बैठक से भी भाजपा के भीतर भृकुटि तन गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू